मुख्यमंत्री डाक्टर यादव ने अपना काफिला रुकवा कर खरीदे अमरूद
1/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar उज्जैन
उज्जैन- (Ujjain,mp)- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उज्जैन से प्रस्थान के दौरान बाबूलाल से अमरुद खरीदतें देखे गए। बतादे कि सीएम डाक्टर मोहन यादव हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर रहे थे। तभी अचानक उनकी नजर ठेले पर फल बेचने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति पर पड़ी जो की फल बेच रहा था। और मुख्यमंत्री ने अपने वाहनों का काफिले को रूकवाया तथा काफीले से उतरकर सीएम ने एक किलो अमरूद खरीदें। यह नजारा देख आसपास के लोग आश्चर्यचकित रह गए। फल बेचने वाले बाबूलाल केलकर उम्र 60 वर्षीय ने बताया कि अचानक पास मे सीएम का काफिला रुका और मुख्यमंत्री आए तो वह उन्हें देखकर आश्चर्यचकित रह गए। सीएम डा.यादव ने उनसे एक किलो अमरूद का अभाव पूछा और इसके बाद अमरूद खरीदें। बाबूलाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि एक किलो अमरुद 30 रुपए के हैं। मुख्यमंत्री ने फल बेचने वाले बाबूलाल को 500 रूपए का एक नोट दिया। जब बाबूलाल ने बचे हुए रुपए लौटाएं तो मुख्यमंत्री ने यह कह कर मन कर दिया कि उन्हें बस उनका आशीर्वाद चाहिए। बाबूलाल मुख्यमंत्री के स्वभाव से काफी प्रभावित हुए। बतादे की बाबूलाल और उनकी पत्नी काफी समय से देवास रोड स्थित डीआरपी लाइन के समिप फल बेचने का काम करते हैं। बाबूलाल ने कहा कि आज का दिन वें जीवन में कभी नहीं भुलेंगे।




