रेप,चोरी,दहेज,बवाल व हत्या के मामले में आई कमी- रतलाम एसपी अमित कुमार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रेप,चोरी,दहेज,बवाल व हत्या के मामले में आई कमी- रतलाम एसपी अमित कुमार

1/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं जन साधारण को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए रतलाम पुलिस अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर कड़ी कारवाई करने के निरंतर प्रयास कर रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष चोरी, रेप, दंगा, महिलाओं के साथ मारपीट, बलात्कार, दहेज हत्या के प्रकरणों में कमी दर्ज की गई है।अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पिछले वर्ष की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक प्रकरण दर्ज किए गए। प्रतिबंधात्मक करवाई में बढ़ोतरी हुई है। जिले में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, अपहरण में प्रकरणों में बढ़ोतरी हुई है। रतलाम पुलिस द्वारा अपराधों में कमी लाने के निरंतर प्रयास जारी है। कुछ प्रकार के अपराधों में कमी आई है। जिस प्रकार के अपराधों में कमी दर्ज नहीं हुई है उनको रोकने के लिए और बेहतर प्रयास किए जाएंगे। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि रतलाम पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं जन साधारण को सुरक्षित एवं अपराध मुक्त वातावरण को बनाने के लिए पुलिस अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास, चोरी, बवाल,रेप, दहेज जैसे जो भी मामले बड़े हैं। उन्हें नए वर्ष में कम करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *