अज्ञात चोरों ने 11 मकानो पर किया हाथ साफ,नगदी व सोना चांदी लेकर हुए फरार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अज्ञात चोरों ने 11 मकानो पर किया हाथ साफ,नगदी व सोना चांदी लेकर हुए फरार

1/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Bajana,mp)- इन दिनो चोरी होने की घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। जिले में बीते एक सप्ताह में चोरी की घटना मे बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। इसी तरह जिले के बजाना में बीती रात अज्ञात चोरों ने जमकर धमाल मचाई है। अज्ञात चोरों ने लगभग 11 मकानो के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है और पुलिस को एक बडी चुनौती दिए है। बजाना जैसे एक छोटे से गांव में एक ही रात में लगभग 11 मकान के ताला तोड़कर चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दशरथ का माहौल दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दल सिंह डोडिया सहित कई व्यापारियों की मकान और गोदामो के ताले तोड़ने की यह वारदात हुई है। बजाना में बदमाशों ने कर्नाटक चौराहा स्थित बर्तन की दुकान सहित ठीकरिया रोड स्थित मकान और गोदामो को अपना निशाना बनाया है। बतादे कि सोमवार और मंगलवार की रात्रि बजाना में वारदात के दौरान पांच नकाबपोश बदमाश हथियार से लैस नजर आए। ये सभी एक वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है।

यहां-यहां हुई चोरीयां-

गोवर्धन महिला के यहां से 250 ग्राम का चांदी का कंदोरा,100 वजनी चांदी का छल्ला, हंसा सोलंकी के यहां से 2 से 3 हजार रुपए नगद, पारस पालरेचा के गोदाम से 15 हजार रूपए नगद, चंद्रकांत नाहर के गोदाम से 5 हजार रुपए की चिल्लर, शुभम टाक के गोदाम में लगे कैमरे तोड़े, एलईडी चुरा ले गए। बाद में एलईडी खेत में फेंक कर भाग गए, दलसिंह डोडियार, नंदलाल वसुनिया मो. हुसैन के घर के ताले भी तोड़े परिजनों व पड़ोसियों के जागने से बदमाश भाग निकले। इसी तरह दिलीप लोहार और शंकर प्रजापति के मकानो के ताले भी तोड़े ये दोनों परिवार बाहर होने से चोरी का पता नहीं चल पाया है। अब्दुल कादरी मंसूरी के यहां से 12 ग्राम सोने की चेन, दो चूड़ी, एक अंगूठी, चांदी की पायल और 60 हजार रुपए ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *