रतलाम शहर में पुलिस दल ने अनेको स्पा सेंट्ररो पर पहुंचकर की जांच
3/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- गुरुवार को अचानक रतलाम शहर में पुलिस के दो दलों ने अलग-अलग अनेकों जगहों पर संचालित स्पा सेंटरों पर पहुंचकर जांच की। जांच दल व अजाक थाना प्रभारी लिलियन मालवीय ने बताया कि रतलाम शहर में चार स्पा सेंटर की जांच की है। जांच में संचालित स्पा सेंटरों के दस्तावेजों की जांच की गई है। संचालित स्पा सेंटरों के अंदर की गतिविधियों व पदस्थ कर्मचारी, महिला कर्मचारियों की जानकारी भी ली गई है। बतादें की जांच के दौरान किसी भी स्पा सेंटरो में विधि विरुद्ध गतिविधियां होते नहीं मिली है। सभी स्पा केंद्र संचालकों को अपने दस्तावेजों के साथ स्टेशन रोड थाने पर बुलाया गया है। साथ ही शहर में आधा दर्जन से ज्यादा स्पा सेंटर है। इसी दौरान लाइन में पदस्थ निरीक्षक प्रीति कटारे, नीलम चौगड़, सूबेदार मोनिका सिंह सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे।




