सैलाना से राजस्थान के होरी हनुमान जी तक की पद यात्रा का हुआ समापन
2/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (sailana,mp)- जय बलवीर व्यायाम शाला के तत्वाधान मे नववर्ष को निकली राजस्थान के होरी हनुमान पद यात्रा का बुधवार को सूखेड़ा रात्री विश्राम के बाद गुरुवार को होरी हनुमान मंदिर के लिए प्रस्थान हुआ। दोपहर को राजस्थान के होरी हनुमान जी के जय कारे के साथ बेंड बाजे की धुन पर नाचते गाते पैदल यात्रा का कारवा जैसे ही होरी गांव पहुंचा। श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल व पुष्प वर्षा से पद यात्रा का स्वागत किया। मंदिर प्रांगण मे पहुंची यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने राम भक्त हनुमान के भजनो की धुन पर काफी देर तक थिरकने मे मशगुल रहने के बाद बाबा हनुमान का दर्शन का लाभ लिया। यात्रा मे बड़ी संख्या महिलाए, पुरुष व बच्चे सम्मलित थे। इस अवसर पर सैलाना प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेश मालवीय, वीरेंद्र त्रिवेदी, संतोष धबाई, नंदलाल बैरागी, संजय शर्मा, धर्मेंद्र मालवीय, सुनील सिंह परिहार, कृष्णकांत मालवीय ने भी मंदिर पर यात्रा का स्वागत करते हुए हनुमान जी महाराज के दर्शन का लाभ लिया। आयोजन कर्ताओं द्वारा आयोजित महा भंडारे मे राजस्थान-मध्यप्रदेश के हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की।









