“रिश्वत का ये कैसा खेल”आलोट जनपद के लेखापाल को 15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

“रिश्वत का ये कैसा खेल”आलोट जनपद के लेखापाल को 15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

1/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के आलोट जनपद पंचायत के लेखापाल को 15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आलोट जनपद पंचायत कार्यालय में लेखपाल के पद पर मनीष ललावत के द्वारा सरपंच से रिश्वत मांगना मंहगा पड़ गया। ग्राम पंचायत लूणी के सरपंच सतीश बोडाना ने उज्जैन लोकायुक्त में शिकायत कि थी। शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त की टीम ने जनपद पंचायत आलोट में लेखपाल मनीष ललावत को शासन की फलोद्यान योजना में 8% की 15,000 के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।

सरकार से मोटी-मोटी सेलरी लेने के बाद भी आखिरकार इन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत की भुख क्यों रहती है। आलोट जनपद पंचायत क्षेत्र में अब तक लगाए गए फलों उद्यान में कितनों ने रिश्वत दी होगी। यह सिलसिला जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली अन्य योजनाओं में भी चालू है। विस्तार से जांच करें तो कई राज उजागर हो सकते हैं। फिलहाल लेखपाल मनीष ललावत के हाथ ही लाल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *