आपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत हुई, बालिकाओं को पुलिस ने दस्तयाब करने में पाई सफलता
1/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले की नामली थाना पुलिस ने आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत अपहृत हुई 2 नाबालिग बालिका को 24 घण्टे में दस्तयाब करने में सफलता पाई है।
बीते 30 जनवरी गुरुवार को फरियादी बालमुकुन्द पिता बगदीराम डोडिया निवासी ग्राम सेमलिया द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 30 जनवरी गुरुवार को अपनी नाबालिक बालिका का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 31/2025 धारा- 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह 31 जनवरी शुक्रवार को फरियादी गोपाल पिता मांगीलाल भांभी निवासी नामली ने सूचना दी गई कि 30 जनवरी गुरुवार को अपनी नाबालिक बालिका का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 34/2025 धारा- 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने इस दोनों ही मामलों को बड़े ही गंम्भीरता से लेते हुए। रतलाम एसपी अमित कुमार ने आँपरेशन मुस्कान अभियान के तहत अवयस्क बालक/बालिकाओं एवं गुम इंसान की दस्तयाबी करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। जो निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में नामली थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान द्वारा प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश के लिए तत्काल टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी नामली व टीम द्वारा नाबालिक बालिकाओं की तलाश कर थाना नामली के अपराध क्रं. 31/2025 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृता नाबालिक बालिका उम्र 14 वर्ष एवं अपराध क्रं. 34/2025 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृता नाबालिक बालिका उम्र 14 वर्ष 10 माह को 24 घण्टे में दस्तयाब करने में सफलता पाई हैं।




