जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक संपन्न 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर मिश्रा सिंह की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 एवं रबी 2026-27 के लिए विभिन्न फसलों के ऋणमान निर्धारण करने के लिए जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक आयोजित हुई।
जिसमें कलेक्टर द्वारा ऋणमानो के निर्धारण के लिए फसलों का उत्पादन मूल्य एवं लागत का परीक्षण उपरांत वृद्धि करने का निर्णय किया गया एवं सहकारी समितियां के माध्यम से किसान सदस्यों की अल्पकालिन फसल ऋण की सीमा में वृद्धि कर रूपए 3 लाख ब्याज अनुदान पर तथा रूपए 5 लाख व्यावसायिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने, किसानों को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर राशि अतिरिक्त उपभोग ऋण के रूप में व्यावसायिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सहकारिता वर्ष 2025 अंतर्गत माह दिसंबर में ग्राम चौपाल आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों को संस्था की सदस्यता प्रदान करने तथा तहसील स्तर पर वसूली कैंप आयोजित करने तथा सहकारिता की योजनाओं को किसनो तक पहुंचाने हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग तथा सहकारिता विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
पशु पालन विभाग को पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रतलाम द्वारा लाभांश राशि रुपए 2011571/- का चेक कलेक्टर को बैंक महा प्रबंधक आलोक जैन द्वारा प्रदान किया गया है। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक धीरज सिंह, बाबूलाल कर्णधार, ललित पालीवाल, ईश्वरलाल पाटीदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *