शतप्रतिशत SIR प्रक्रिया पुर्ण करने पर किया सम्मान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शतप्रतिशत SIR प्रक्रिया पुर्ण करने पर किया सम्मान

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) मध्य प्रदेश में मतदाता गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) का कार्य चल रहा है। इसी के चलते सैलाना नगर में अनुविभागीय अधिकारी व चुनाव आयोग के नेतृत्व में नगर के 15 वार्ड में मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। समस्त बीएलओ ने अपने क्षेत्र का यह कार्य इतने कम समय में पूर्ण कर प्रशंसनीय कार्य किया है। इस प्रकार का उत्कृष्ट कार्य करने पर समस्त बीएलओ को सम्मानित करने के लिए सैलाना सरोकार ग्रुप ने सम्मान समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सैलाना अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन ने बताया गया कि चुनाव आयोग द्वारा एस.आई.आर. क्यों लाया गया व इसकी क्या आवश्यकता थी। सैलाना क्षेत्र में एस.आई.आर प्रक्रिया में किस तरह से बीएलओ ने पुर्ण समर्पण के साथ सैलाना को नं 1 बनाने के उद्देश्य को लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।

सैलाना सरोकार ग्रुप के एडमिन व कृषि उपज मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया ने कार्यक्रम की रूप रेखा से सभी को अवगत कराया व सैलाना सरोकार ग्रुप ने जनता के आवश्यक कार्यों को प्रशासन के साथ साझा कर तत्काल निराकरण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया जा रहा हैं। ततपश्चात सैलाना सरोकार समुह के उपस्थित सदस्यों ने सैलाना अनुविभागीय अधिकारी जैन को साँफा बाँधकर, साॅल व श्रीफल से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सैलाना नगरीय क्षेत्र के समस्त 15 वार्ड के बीएलओ अर्पित पाटीदार, अनीता सिसोदिया, नंदू शुक्ला, नाहर सिंह सिसोदिया, जयेश शुक्ला, रितेश यादव, हरीश चौहान, योगेश कसेरा, धर्मेंद्र सिंह राठौर, मुकेश निनामा, सुनील जोशी, विजय कसेरा, कृष्णा परमार, रजनीश कसेरा, प्रवीण कसेरा का सम्मान किया। इस अवसर पर पत्रकार संतोष धभाई, मनोज भंडारी, कृष्ण राठौड़, जितेंद्र सिंह राठौर, डॉ. राहुल यादव, ओमप्रकाश रजक, डॉ. राहुल चौधरी, योगेश तंवर, शेर सिंह राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पियूष जैन ने किया व आभार व्यक्त हरीश सिलावट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *