शिवगढ़ पुलिस ने किराने की दुकान से अवैध शराब की जप्त

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शिवगढ़ पुलिस ने किराने की दुकान से अवैध शराब की जप्त

पुलिस ने दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब की जप्ती कर आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले की शिवगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बडी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक किराने की दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब की जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई कर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटन वाला के मार्ग दर्शन में शिवगढ़ थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अनीषा जैन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

रविवार को थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राकेश पिता रायसिंह कटारा अपनी किराने की दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर राहगीर पंचान, हमराह स्टाफ व मुखबिर पंचनामा तैयार कर त्वरित दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी राकेश पिता राय सिंह कटारा, उम्र 35 वर्ष, निवासी राजापुरा माताजी, शिवगढ़ थाना अपनी दुकान पर मिला। दुकान के अंदर छुपाकर रखे गए शराब के कार्टन चेक करने पर विभिन्न ब्रांड की बीयर एवं अंग्रेजी/देशी शराब बड़ी मात्रा में जप्त की गई। संपूर्ण माल बिना लायसेंस के रखने व विक्रय करने पर प्रकरण धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। मौके पर ही पंचान उपस्थित साक्षियों के समक्ष शराब जप्त की गई। आरोपी राकेश कटारा को धारा 35 BNS की नोटिस देकर विधिवत गिरफ्तार किया।

जप्त शराब का विवरण-

पुलिस ने अवैध शराब की कार्रवाई करते हुए 36 बीयर पावर कुल कंपनी‌। देशी प्लेन शराब- 100 क्वार्टर। लंदन प्राइड – 51 क्वार्टर। रॉयल सिलेक्ट – 36 क्वार्टर। पावर 10000 स्ट्रॉन्ग बीयर – 30 केन। कुल मात्रा : 72.6 लीटर। कुल अनुमानित कीमत 28,350 की शराब जप्ती की है। इस पुरी कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी/थाना प्रभारी अनीषा जैन, आरक्षक बिल्लर सिंह, सैनिक शंकर लाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *