लगन से की गई मेहनत के निश्चित तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं-कलेक्टर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

लगन से की गई मेहनत के निश्चित तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं-कलेक्टर

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हुआ संपन्न

रतलाम- (Ratlam) लगन व मेहनत से लक्ष्य को हासिल किया जाना आसान होता है। लगन से की गई मेहनत के निश्चित तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। कितनी भी कठिनाई हो बच्चों को अपने प्रयास में कमी नहीं आना देना चाहिए उक्त बात रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला पुरातत्व एवं पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप जलाकर किया गया।

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता प्रदेश के बच्चों में प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के समृद्ध शैली इतिहास, परंपराओं ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृतिक रंगो, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित कराने तथा पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर कलेक्टर राजेश बाथम के मार्ग दर्शन पर पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण के लिए निर्धारित समय प्रातः 9 से 10 बजे तक पंजीयन कार्य किया गया तथा प्रातः 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें जिले के ऑनलाइन 152 विद्यालयों के पंजीयन प्राप्त हुए। जिसमें से 116 विद्यालय के 348 विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिता की गई। दोपहर 12:00 से 2:30 बजे तक भोजन तथा मूल्यांकन किया जाकर 6 सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन द्वितीय चरण मल्टीमीडिया के लिए किया गया। मल्टीमीडिया क्विज की विजेता टीम-प्रथम सीएम राईज जावरा, द्वितीय अग्रवाल विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम, तृतीय समता इंटरनेशनल स्कूल रतलाम रही। उपविजेता टीम-प्रथम हाई स्कूल इटावा माताजी, द्वितीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक बगला माताजी, तृतीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रही।

कलेक्टर बाथम के करकमलों द्वारा 6 टीमों (18 विद्यार्थियो) में से जिले की टॉप 3 विजेता टीम को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटल में 2 रात्रि 3 दिन तथा शेष तीन उपविजेता टीम को 1 रात्रि 2 दिन ठहरने के लिए कुपन, प्रमाण पत्र तथा मेडल प्रदाय किया गया तथा शेष सभी प्रतियोगियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डीएटीसीसी सचिव अरुण कुमार पाठक, रानी ठाकुर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं प्राचार्य सुभाष कुमावत द्वारा किया गया।

मल्टीमीडिया क्विज तथा कार्यक्रम का संचालन क्विज मास्टर डॉक्टर ललित मेहता द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम की ओर से भंवरलाल सिलावट एवं विजय शर्मा तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से माया मोर्य, शरद शर्मा, रीना कोठारी, आरती पांचाल, मनोज मूणत, यशस्वी वर्मा, प्रेमलता व्यास, मुनेश बघेल, अनिल शर्मा, दिव्या मल्ल, उषा पचोरी, गुलनार कुरेशी, नमीता वर्मा, अर्चना टांक, अनीता राठौर तथा अन्य स्टाफ की सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *