सांसद निधि एवं विधायक निधि योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सांसद निधि एवं विधायक निधि योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रतलाम- (Ratlam) जिला कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में शुक्रवार को सांसद निधि एवं विधायक निधि योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में किया गया। बैठक में जिला योजना अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार द्वारा कार्यवार स्थिति से अवगत कराया गया। बैठक में आयुक्त नगर निगम अनिल भाना, अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल ओर उनके सभी चार डिविजन के ईई, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगरी निकायों के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उनके उप यंत्री बैठक में उपस्थित रहे।

कलेक्टर बाथम द्वारा वर्ष 2017 से अब तक के लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। 2017-18 के दो कार्य नगर निगम रतलाम के लंबे समय से अप्रारंभ होने से उनकी गहन समीक्षा कर उक्त कार्य का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। नगर परिषद आलोट का एक कार्य, नगर परिषद नामली के दो कार्य, जनपद पंचायत रतलाम के 7 कार्य, जनपद पंचायत जावरा के 14 कार्य, जनपद पंचायत आलोट के 19 कार्य, जनपद पंचायत पिपलोदा के चार कार्य, जनपद पंचायत बजाना के 09 कार्य, जनपद पंचायत सैलाना के 7 कार्य, और जिला शिक्षा अधिकारी का 01 कार्य लंबित रहने पर कार्यवार समीक्षा करते हुए 2020-21 तक के सभी कार्य 31 अगस्त 2025 तक पूर्ण करने हेतु तथा 2023 24 तक के कार्य 30 सितंबर 2025 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया एवं कार्य पूर्ण कर कार्य के पूर्णता प्रमाण पत्र तत्काल प्रदान करने तथा भविष्य में विलंब ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरस्त कार्य की राशि अथवा शेष राशि शासन को निर्धारित मद में जमा हेतु निर्देशित किया गया। लंबे समय से जो कार्य नहीं किए गए उन्हें नोटिस जारी करने के लिए जिला योजना अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *