शिवगढ़ थाने पर विश्व आदिवासी दिवस के दृष्टिगत एक बैठक आयोजित की गई 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शिवगढ़ थाने पर विश्व आदिवासी दिवस के दृष्टिगत एक बैठक आयोजित की गई

रतलाम- (Ratlam) जिले के शिवगढ़ थाना परिसर में आगामी विश्व आदिवासी दिवस के दृष्टिगत आयोजको एवम पुलिस प्रशासन के मध्य एक बैठक आयोजित की गई।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पटनवाला के नेतृत्व में आगामी विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर आयोजको एवं पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य में बैठक का आयोजन थाना परिसर शिवगढ़ पर किया गया। बैठक में जन प्रतिनिधियों, आयोजको एवम पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य शांति पूर्वक तरीके से विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम संपन्न करवाने के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत कर उन पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सर्व सम्मति से कार्यक्रम के सफलता पूर्वक शांति से संपन्न कराए जाने के संबंध में निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान सर्व सम्मति से निर्णय लिए गए कि आदिवासी दिवस के दिन रैली के DJ का उपयोग नहीं किया जाएगा। डीजे के स्थान पर पारंपरिक ढोल ताशो का उपयोग किया जाएगा। रैली में किसी भी प्रकार का हथियार लेकर नहीं चलेंगे। शराब का सेवन नहीं करेंगे और परंपरागत समाज के नियमों को पालन करते हुए आदिवासी समाज के पारंपरिक वेशभूषा में रैली में भाग लेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पटनावाला, तहसीलदार सैलाना कुलभूषण शर्मा, नायब तहसीलदार शिवगढ़ साकेत थाना प्रभारी शिवगढ़ एवं जनप्रतिनिधि गण केशू निनामा उपाध्यक्ष जिला पंचायत रतलाम सहित 14 ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आदिवासी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *