गांव कलौरीखुर्द में खेत पर फंदे पर लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव
रतलाम- (Ratlam) जिले नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कलौरी खुर्द में एक युवक अपने खेत पर पेड़ से फंदा लगाकर लटक गया। गांव के आस-पास के खेत वालों ने देखा तो मृतक के परिजन को सूचना दी। नामली पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
नामली थाने के सब इंस्पेक्टर रवींद्र मालवीय ने बताया रविवार-सोमवार देर रात्रि मे विजय पिता तोलाराम मालवीय 22 वर्षीय निवासी कलौरी खुर्द अपने घर से निकला था। वह अपने घर से करीब डेढ़ किमी दूर खेत पर पहुंचा और उसने पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव के किसी व्यक्ति ने उसे देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस को सूचना मिली। पेड़ को फंदे से उतारकर रतलाम के मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर जांच में लिया है। अभी मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।




