सैलाना जैन सोशल ग्रुप ने किया रक्तदान शिविर संपन्न, 151 यूनिट रक्त संग्रहित
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव पर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में रगवाड़ी मोहल्ला स्थित अणु आराधना भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
इस दौरान कुल 151 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के लिए रतलाम भेजा गया। शिविर का शुभारंभ श्री जैन श्वेतअंबर सोशल ग्रुप ने फीता काटकर किया। उन्होंने उपस्थित जनों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, इसलिए सभी को इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर समाज के समाजजन एवं युवा उपस्थित रहे।




