भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटी से निकली 26 लाख से अधिक की दानराशी
18/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar मंदसौर
मंदसौर (mp)- मंदसौर में स्थित अति प्राचीन भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटी की राशि की गणना का काम अब पूरा हो गया है। दान पेटी से लगभग 26 लाख से अधिक की दानराशी निकली है। बतादे की तीन दिनों में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटी से दान राशि की गणना का कार्य 12 दिसंबर से शुरू किया गया था। इसमें 9 लाख 91 हजार रुपए की गणना की गई थी। इसके बाद 13 दिसंबर को 12 लाख 69 हजार 160 रुपए की गणना हुई। ओर अब मंगलवार को 3 लाख 47 हजार 817 रुपए की गणना की गई थी। तीन दिनों मे दानराशि की गणना 26 लाख 7 हजार 977 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। साथ ही दानपेटी से 87 ग्राम चांदी व 21 ग्राम सोने की वस्तुएं भी निकली है। विदेशी मुद्रा में अमेरिका का 1 डॉलर, 10 यूरो, नेपाल के 530 रुपए, 14 नग विदेशी सिक्के भी प्राप्त हुई है।




